­
सीआरपीएफ ने किया फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन - जनसच न्यूज़
नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2020

सीआरपीएफ ने किया फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन

चन्दौली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ए0पी0महेश्वरी के निर्देशन में  देश के अलग अलग  क्षेत्रों में विभिन्न स्तर पर  फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन दिनांक 01 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है।जिस क्रम में 148 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट आर0 के0 चौधरी के पर्यवेक्षण में डी/1

48वीं के कंपनी कमांडर निरीक्षक सैय्यद जमील अहमद के नेतृत्व में कंपनी स्तर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन नौगढ़ स्थित कैम्प से किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समस्त भारत के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर निरीक्षक विनोद सिंह ,उप निरीक्षक रंजन सिंह,उप निरीक्षक जावेद खान, उप निरीक्षक एस पी तिवारी ,सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाल,सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव ,सहायक उप निरीक्षण ए के शाहू, साजिद खान, राजेश,अनिल यादव, सोनू सिह ,इत्यादि जवान मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad