रायबरेली प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक सीपी सिंह के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य सुनील साजन व उदयवीर सिंह सहित
सपाइयों के काफिले को रायबरेली पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा पर रोक दिया। वहां पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे लगभग 1 घंटे सपा नेताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। प्रशासन की देखरेख में सपा नेता बछरावां पर स्टाफ चौराहे पहुंचे जहां पर भी प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई और घंटो तक राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बौखला गई है और दादागिरी पर उतर आई है लोगों के सुख दुख में जाने पर भी रोक लगाई जा रही है। विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के पूर्व सांसद व विधायक रहे सी पी सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सपा का प्रतिनिधिमंडल जा रहा था पता नहीं प्रशासन और सरकार को क्या दिक्कत है जो उन्हें रोका जा रहा है। इस मौके पर ऊंचाहार से सपा के विधायक व समाजवादी ब्राह्मण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे, पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पंचायत सदस्य चंद्रराज पटेल, जिला अध्यक्ष - ई0 वीरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक के बाद सभी नेताओं को रायबरेली सारस होटल ले जाया गया। प्रशासन ने कहा कि वहां पहुंचने पर भारी भीड़ होती जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती।Post Top Ad
Tuesday, September 15, 2020
सपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने रोका,घंटो जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment