चन्दौली नियमताबाद प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के मंडल नियमताबाद दक्षिणी की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष देव जायसवाल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष
के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत कर के किया गया।जिसमें प्रमुख रुप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवारा सेवा समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एवं संगठन के विस्तार के संबंधित दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही मौके पर मौजूद जनता एवं मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जन समस्याओं से अवगत कराया गया ।जिलाध्यक्ष देव जायसवाल ने कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करा दिया, एवं कुछ समस्याओं के हल का जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से पत्राचार कर जल्दी समस्याओं का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पखवारा सेवा समारोह में 27 सितंबर को ब्लड डोनेशन, जरूरतमंदों में फल-फूल व लंगर चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता, राधा कृष्ण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित जनता मौजूद रही।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment