देश की बेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 2, 2018

देश की बेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है

बिहार:  देश में बेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। गौरतलब है कि कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़  कर रहे थे। बिहार के जहानाबाद में हुई छेड़छाड़ के इस वीडियो को लेकर पुलिस हरकत में आई है।


इस मामले में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जहानाबाद के नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। ये सभी लड़के नाबालिग हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ लड़कों ने मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है।


 

बता दे कि वीडियो में नाबालिग लड़की चीख-चीख रहम करने की गुहार लगा रही थी, वहीं लड़के उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लड़के इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते हुए दिख रहे थे।


आईजी नैय्यर हसनैन के द्वारा गठित एसआईटीम टीम के सदस्य अनिल कुमार सिंह जहानाबाद पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। टीम इस बात जानकारी इक्कट्ठा करने में जुटी है कि इस कांड में और कौन कौन शामिल थे। साथ ही लड़की और बाइक पर सवार युवक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। 

                                           रिपोर्ट-रामअशीष शर्मा



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad